देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा कौशांबी और फिरोजाबाद जिलों में भी रविवार को आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक तीनों जिलों से कुल 12 लोगों के मौत की खबर आई है।

फतेहपुर/कौशाम्बी/फिरोजाबाद (उप्र), 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा कौशांबी और फिरोजाबाद जिलों में भी रविवार को आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक तीनों जिलों से कुल 12 लोगों के मौत की खबर आई है।

फतेहपुर में असोथर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नागेन्द्र कुमार नागर ने सोमवार को बताया कि रविवार को दिन के करीब ढाई बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना में कौंडर गांव की सोनिया (54), सरकंडी गांव के मजरा दलेवा का डेरा के मथुरा (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी प्रकार बकेवर थाने के एसएचओ जयचंद्र भारती ने बताया कि आलमपुर गांव की शिवकली (60) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। चांदपुर थाने के राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि भिखनीपुर गांव की रहने वाली कौशल्या देवी (50) भैंस लेकर जंगल गई थीं, जहां आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत गई।

गाजीपुर थाना के एसएचओ नीरज यादव ने बताया कि क्षेत्र के बरुआ गांव में दिनेश कुमार पाल (35) की आकाशीय बिजली से मौत हुई है। इसके अलावा कल्याणपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि गुमदापुर गांव के रहने वाले दो सगे भाई ननका व बिंदा खेतों में काम कर रहे थे, तभी कुछ दूरी पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों को पीएचसी गोपालगंज में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कौशाम्बी से प्राप्त सूचना के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुड़िया डोली गांव में खेत में धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रुकमा (12) नामक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव निवासी मूरत ध्वज (50) साइकिल से दवा लेने पुरखास बाजार जा रहे थे कि रास्ते में बारिश होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे रुक गये। उसी समय पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मूरत ध्वज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी रामचंद्र (32) की भी खेत में घास काटते वक्त आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टिकरी नागी गांव में धान की रोपाई करते समय मयंक सिंह (15) पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, फिरोजाबाद से प्राप्त सूचना के मुताबिक जिले में दोपहर में हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद के नगला उमर निवासी 50 वर्षीय हेमराज और रामसेवक (40) बारिश से बचने के लिए खेत में नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी, आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में शिकोहाबाद क्षेत्र के ही नगला चाटं निवासी अमर सिंह (60) की भी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सिंह ने बताया कि सभी जगह उप जिलाधिकारियों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद शासन के निर्देश पर मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी