देश की खबरें | शादी को लेकर परिवार का बहिष्कार करने का आदेश देने के लिए 12 लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश देने के लिए पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। व्यक्ति ने अपने ही इलाके की अपनी ही जाति की एक महिला से शादी कर ली जिसके बाद उसका सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश दिए गए थे।

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश देने के लिए पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। व्यक्ति ने अपने ही इलाके की अपनी ही जाति की एक महिला से शादी कर ली जिसके बाद उसका सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश दिए गए थे।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने हाल में रत्नागिरी के संगमेश्वर तहसील के देवरूख थाने में ग्रामीणों के एक समूह द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जो स्थानीय समाज में उसकी शादी के खिलाफ थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही जाति के हैं (अनुसूचित जाति)। वह देवरूख के पटगांव बौधावाडी का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और वर्तमान में पालघर जिले के वसई में रहता है।’’

उन्होंने कहा कि उसने पिछले वर्ष मुंबई के खार में 20 वर्षीय महिला से शादी की। महिला भी उसी के इलाके की है और उसी की जाति की है। वह नवी मुंबई के कोपर खैरने में रहती है और उसी कंपनी में दूसरे विभाग में काम करती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस सिलसिले में आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। शिकायतकर्ता की पत्नी के पिता भी मामले के आरोपियों में शामिल हैं। मामले की जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\