राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 97 नये संक्रमित मिले

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में छह और संक्रमितों की मौत हुई। वहीं कोटा और जोधपुर में तीन तीन रोगियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है।

जमात

जयपुर, पांच मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मंगलवार को मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 89 हो गयी है। इस बीच 97 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3158 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में छह और संक्रमितों की मौत हुई। वहीं कोटा और जोधपुर में तीन तीन रोगियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में मंगलवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले आए जिनमें जोधपुर में 41, जयपुर में 25, चित्तौड़गढ़ तथा कोटा में नौ-नौ, अजमेर में पांच, टोंक और भीलवाड़ा में दो तथा भरतपुर, अलवर, झालावाड़ एवं राजसमंद में एक-एक मामला शामिल है। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3158 तथा जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1047 हो गयी है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू