देश की खबरें | मणिपुर में 12 उग्रवादी और हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 14 मई मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ताओं, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों और कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, थौबल के लिलोंग नुन्गेई और वांगबल से प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जबकि इंफाल पूर्व में कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हथियारों के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें इंफाल पूर्व के पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पांबेई समूह) का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\