विदेश की खबरें | पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बिलावल भुट्टो सहित 12 सदस्य अरबपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्यों में से 12 अरबपति हैं जिनमें पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं। मीडिया में बुधवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी सामने आई।

इस्लामाबाद, 11 नवंबर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्यों में से 12 अरबपति हैं जिनमें पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं। मीडिया में बुधवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी सामने आई।

खबर के अनुसार अरबपति सांसदों के अलावा ज्यादातर सदस्य बेहद अमीर हैं जिन्होंने शेयर बाजार में निवेश करने के साथ ही देश और विदेश में ढेर सारी संपत्ति अर्जित की है।

यह भी पढ़े | Corona Update: दुनिया में कोविड-19 के मामले 5.13 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिंस.

डॉन अखबार की खबर के अनुसार अमीर सांसदों में मुख्यधारा की सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 2019 में सांसदों की संपत्ति के ब्यौरे का हवाला देते हुए खबर में कहा गया कि पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में जमींदार और पूंजीपतियों की भरमार है।

यह भी पढ़े | चीन के कोयला खदान में भीषण हादसा, 8 की मौत कई लोग घायल.

खबर के अनुसार, ज्यादातर पाकिस्तानी सांसदों के पास कई एकड़ जमीन होने साथ उन्होंने प्रतिभूति, शेयर और औद्योगिक इकाइयों में निवेश कर रखा है।

नेशनल असेंबली के 342 में से 12 सदस्यों ने बताया है कि उनके पास एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति है।

खबर के अनुसार अरबपति सांसदों में से पांच पंजाब के हैं, पांच खैबर पख्तूनख्वा के और दो सिंध के हैं।

अरबपतियों सांसदों में सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं जो कि प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है।

इसके अलावा दो अरबपति पाकिस्तान मुस्लिम लीग- कायदे के हैं, तीन अरबपति सांसद पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के हैं तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और अवामी नेशनल पार्टी का एक-एक सदस्य अरबपति है।

प्रधानमंत्री खान के पास आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, हालांकि इसमें बानी गाला का तीन सौ कनाल का विला शामिल नहीं है जिसे वह उपहार में मिला हुआ बताते हैं।

लाहौर के जमन पार्क के घर समेत लगभग छह सौ एकड़ की कृषि और गैर कृषि भूमि को खान पुश्तैनी जायदाद बताते हैं।

खान के पास दो लाख रुपये मूल्य की चार बकरियां हैं और उनके पास कोई वाहन नहीं है।

उनके पास 7.753 करोड़ रुपये नकद और बैंक खाते में हैं।

खान के पास 518 पाउंड विदेशी मुद्रा के रूप में जमा है तथा दो अन्य खातों में 3,31,230 अमेरिकी डॉलर जमा है।

पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी 12 अरबपतियों की सूची में शामिल हैं और उनके पास पाकिस्तान से अधिक संपत्ति संयुक्त अरब अमीरात में है।

उनके पास दुबई स्थित दो विला में हिस्सेदारी है लेकिन उनकी कीमत नहीं बताई गई है।

जरदारी की कुल संपत्ति डेढ़ अरब रुपये से कुछ ज्यादा है।

उनके पास पाकिस्तान में 19 संपत्तियां हैं जिनमें 200 एकड़ से अधिक की भूमि शामिल है।

जरदारी के पास तीस लाख रुपये मूल्य के हथियार भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\