विदेश की खबरें | काबुल में मस्जिद में विस्फोट में 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

मुहिबुल्ला साहेबजादा ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले ही थे कि विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैल गया, लोग इधर-उधर भागने लगे।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी आयी हैं। तस्वीरों से लगता है कि मस्जिद को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है। संघर्ष विराम के दूसरे दिन यह धमाका हुआ।

इससे पहले काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय संगठन ने ली थी, लेकिन तालिबान और सरकार हमले के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज