जरुरी जानकारी | 12 कंपनियां होंगी ‘एमएससीआई इंडिया’ सूचकांक का हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार ट्रेंट लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक सहित 12 भारतीय कंपनियों को ‘एमएससीआई इंडिया’ सूचकांक में शामिल किया गया है। जबकि बॉश और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जैसी कंपनियां नयी सूची से बाहर हो जाएंगी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार ट्रेंट लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक सहित 12 भारतीय कंपनियों को ‘एमएससीआई इंडिया’ सूचकांक में शामिल किया गया है। जबकि बॉश और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जैसी कंपनियां नयी सूची से बाहर हो जाएंगी।

‘एमएससीआई इंडिया’ सूचकांक में जगह बनाने वाली कंपनियों में एसीसी, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अपोलो हॉस्पिटल्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, आईपीसीए लेबोरेटरीज, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोटेक, एमआरएफ, मुथूट फाइनेंस, पीआई इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड और यस बैंक शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

इस घोषणा के बाद ‘एमएससीआई इंडिया’ सूचकांक में शामिल होने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांक का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कोष घ्राने अपने वैश्विक इक्वटी पोर्टफोलियो के मानक के तौर पर करते हैं।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांकों के घटकों में 30 नवंबर, 2020 के आसपास बदलाव होगा।

इसके बाद बॉश और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस इस सूची से बाहर हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\