देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए और पिछले 24 घंटों में वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच जुलाई महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए और पिछले 24 घंटों में वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए आंकड़ों के बाद एक जनवरी से अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,569 और मृतकों की संख्या 41 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर की 76 वर्षीय महिला की इस बीमारी से मौत हो गई। वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।

शनिवार को सामने आए नए मामलों में से चार पुणे से, दो-दो मुंबई, ठाणे जिले और नागपुर से तथा एक-एक कोल्हापुर और गढ़चिरौली से हैं।

मुंबई में अब तक कुल 1007 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 551 मामले जून में और 15 मामले जुलाई में सामने आए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि साल की शुरुआत से अब तक कुल 2,466 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट