सिक्किम में सेना के 12 जवान COVID-19 महामारी से संक्रमित, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 101

सिक्किम में सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 101 हो गए. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि सेना के इन 12 जवानों और उनके 40 वर्षीय सहकर्मी को बागडोगरा में सेना के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. कोविड-19 के 53 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

कोरोना से जंग (Photo Credits: PTI)

गंगटोक, 3 जुलाई: सिक्किम में सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 101 हो गए. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. महानिदेशक एवं सचिव (स्वास्थ्य) डॉ पेमा टी भूटिया ने बताया कि माना जा रहा है कि ये 12 जवान अपने 40 वर्षीय सहकर्मी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. उनका यह सहकर्मी 23 जून को संक्रमित पाया गया था.

उन्होंने बताया कि सेना के इन 12 जवानों और उनके 40 वर्षीय सहकर्मी को बागडोगरा में सेना के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 के 53 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में आने से सेना के ब्रिगेडियर का निधन, कोलकाता ईस्टर्न कमांड में थे तैनात

आपको बता दें कि भारतीय सेना (Indian Army) के एक ब्रिगेडियर (Army Brigadier) की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है. जानलेवा वायरस से संक्रमित होने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. अर्धसैनिक इकाई में कुल 354 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं और चार जवानों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड