देश की खबरें | आगरा में 11वीं कक्षा की छात्रा से कैफे में दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आगरा, 18 नवंबर आगरा के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान यशपाल, अरूण और प्रवीण के तौर पर हुई है।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि 19 वर्षीय लड़की 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी तभी उसका जानकार यशपाल उसे बहला-फुसलाकर एक कैफे में ले गया जहां उसने अरूण और प्रवीण को भी बुला लिया तथा तीनों ने कैफे में बने केबिन में उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि यशपाल ने पीड़िता से पैसे एक हजार रुपये मांगे और रकम नहीं देने पर उसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा कैफे का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान होने के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में कैफे संचालक को भी नोटिस दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी