देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1182 नए मामले, 19 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1182 नए मामले आए और 19 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के नए मामलों में ओमीक्रोन के 58 मामले भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1182 नए मामले आए और 19 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के नए मामलों में ओमीक्रोन के 58 मामले भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78,62,650 और मृतक संख्या 1,43,675 हो गई है। राज्य में बुधवार को 1151 मामले आए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया, ‘‘राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के 58 मामले आए हैं। ये सभी मामले बी जे मेडिकल कॉलेज (पुणे) से आए हैं।’’

आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से पुणे में 398 मामले आए। इसके बाद नासिक (222), मुंबई (216), नागपुर (116), अकोला (103), कोल्हापुर (59), औरंगाबाद (41) और लातूर (27) के मामले हैं। मौत के नए मामलों में पुणे में आठ, नासिक में चार, मुंबई में तीन, कोल्हापुर में दो मरीजों की मौत हुई। औरंगाबाद और अकोला में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

राज्य में अब तक ओमीक्रोन के कुल 4567 मामले आ चुके हैं। इनमें से 4456 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल 10,250 उपचाराधीन मरीज हैं। फिलहाल 801 लोग संस्थानिक पृथक-वास में हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 90,633 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 7,75,74,774 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू