देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1181 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1181 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,29,130 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 18 दिसंबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1181 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,29,130 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,453 हो गयी।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल एवं जबलपुर में दो-दो और ग्वालियर, बालाघाट, धार एवं मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 829 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 551, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 232 एवं ग्वालियर में 190 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 431 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 214 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,29,130 संक्रमितों में से अब तक 2,13,801 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 11,876 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1,450 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट