देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1.77 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1.77 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इस बीच नगर में कोविड के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है।

विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि इन नए मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,05,329 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 26,506 है।

पिछले दिन 6,652 परीक्षण किए गए जिनसे नए मामलों की जानकारी मिली।

इस बीच दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर लागू 500 रुपये का जुर्माना खत्म कर दिया है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने हुई एक बैठक में तय किया था कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद 30 सितंबर से जुर्माना लगाना बंद कर दिया जाए।

इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि संवेदनशील वर्ग के लोगों, खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनते रहना चाहिए।

शहर के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के अनुसार लोगों को "अतिरिक्त सावधानी" बरतनी चाहिए क्योंकि दिल्ली में भले ही नए मामलों की संख्या कम है लेकिन कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने की बात की जा रही है जो बहुत ही संक्रामक है।

दिल्ली में बुधवार को 1.64 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 107 नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू