देश की खबरें | हरियाणा में पहले चरण में 1160 पार्क सह व्यायामशालाएं बनाई जा रही : मनोहर लाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 1,160 पार्क सह व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं जिनमें वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे, जिसमें आयुष विभाग के आयुर्वेद सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

फरीदाबाद, पांच जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 1,160 पार्क सह व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं जिनमें वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे, जिसमें आयुष विभाग के आयुर्वेद सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह बात वीडियो कांफ्रेंस के जरिये प्रदेश में 98 पार्क सह व्यायामशालाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: आरोपी विकास दुबे के आवास से भारी मात्र में हथियार बरामद: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इन व्यायामशालाओं के निर्माण पर 28.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फरीदाबाद के गांव तिलपत में वीडियो कांफ्रेंस से मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ।

यहां पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.

ग्राम पंचायत की ओर से सभी विशिष्ठ अतिथियों को स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में 98 पार्क कम व्यायाशालाओं का उद्घाटन किया, जिसमें फरीदाबाद के छह गांव तिलपत, कौराली, अरुआ, मच्छगर, न चौली व भतौला में बनी पार्क सह व्यायामशालाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण ही ग्रामीणों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए गांवों में व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1,160 पार्क सह व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। आने वाले समय में जल्द ही अन्य गांवों में भी व्यायामशलाएं बनाई जाएंगी।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से दिए संदेश में कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से पार्क कम व्यायामशालाओं के निर्माण पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में 300 और नयी व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क कम व्यायामशालाओं से लोगों को गांवों में अच्छी सुविधा मिलेगी। अब ग्रामीण अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह-शाम यहां पर योग व व्यायाम कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने गांवों में व्यायामशालाओं बनाकर ग्रामीण क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड