देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कम से कम 116 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में कुल मामले 17,546 हो गए हैं।

ईटानगर, 25 अप्रैल अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कम से कम 116 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में कुल मामले 17,546 हो गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि शनिवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 56 पर स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि 36 मरीजों को छोड़कर किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं थे।

राज्य में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 550 है।

उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में आईटीबीपी का एक जवान, सीमा सड़क संगठन के सात कर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है।

जम्पा ने बताया कि शनिवार को बीमारी से 19 लोग उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 16940 पहुंच गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग के मुताबिक, जनवरी में टीकाकरण शुरू होने के बाद से प्रदेश में अब तक 2,04,936 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी