देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 11,546 नए मामले आए; संक्रमण दर 10.6 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 11,546 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,65,871 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 118 और मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या 12,699 हो गई।

तिरुवनंतपुरम, 25 जून केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 11,546 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,65,871 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 118 और मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या 12,699 हो गई।

सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 11,056 लोगों के ठीक होने के साथ राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 27,52,492 हो गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,00,230 है।

मलप्पुरम में सबसे अधिक 1,374 मामले आए, इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 1,291, कोल्लम में 1,200 और त्रिशूर में 1,134 मामले आए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए मरीजों में 81 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

शुक्रवार को कुल 1,08,867 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 2,25,06,647 हो गई है।

जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 10.6 प्रतिशत है।

अस्पतालों में 25,983 सहित विभिन्न जिलों में कम से कम 3,92,633 लोग निगरानी में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त