देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 23.8 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 23.8 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सात महीने से अधिक समय बाद एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,000 के पार दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले साल 17 अगस्त को कोविड-19 के 1,417 मामले सामने आए थे।

विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि, इसमें कहा गया कि मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 नहीं था।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 20,17,250 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोविड-19 के 26,546 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4,827 नमूनों की जांच की गई।

शहर में मंगलवार को संक्रमण के 980 मामले जबकि सोमवार को 484 मामले सामने आए थे।

वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,115 नये मामले सामने आये जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,52,291 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि नवीनतम मामलों में से 320 मामले मुंबई में जबकि पुणे में 93 मामले सामने आये हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से 560 मरीजों के ठीक होने के बाद बुधवार को राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 79,98,400 हो गई। राज्य में अब 5,421 उपचाराधीन मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू