COVID-19 Updates in Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के 1,139 नए मामले, संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,139 नए मामले आए। राष्ट्रीय राजधानी में हुई 87,330 नमूनों की जांच के बाद ये मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,251 हो गई. यह लगातार पांचवा दिन है जब संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे रही है। शुक्रवार को यह 1.6 और बृहस्पतिवार को 1.51 फीसदी थी.

प्रतिकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,139 नए मामले आए। राष्ट्रीय राजधानी में हुई 87,330 नमूनों की जांच के बाद ये मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,251 हो गई. यह लगातार पांचवा दिन है जब संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे रही है। शुक्रवार को यह 1.6 और बृहस्पतिवार को 1.51 फीसदी थी.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन की गई 87,330 जांचों के बाद 1,139 नए मामले सामने आए। इनमें 47,460 आरटी-पीसीआर जांच और 39,870 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थे. तीन से सात दिसंबर तक संक्रमण दर क्रमशः 4.96 प्रतिशत, 4.78 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत, 3.68 प्रतिशत और 3.15 प्रतिशत रही, जिनमें लगातार गिरावट दर्ज की गई. हालाँकि, आठ दिसंबर को यह फिर से बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गयी थी, जो नौ दिसंबर को फिर से गिरकर 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत तक आ गयी थी.

यह 11 दिसंबर को फिर से 3.33 प्रतिशत पर पहुंच गयी था, लेकिन 12 दिसंबर को फिर से 2.64 प्रतिशत पर आ गयी, और 13 दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 2.74 हो गयी, 14 दिसंबर को फिर से गिरकर 2.15 प्रतिशत तक आ गई. दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को पिछले दिन के 11,419 से घटकर 10,358 रह गई. बुलेटिन के अनुसार, महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 6,15,914 है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड