देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 113 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 113 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,854 हो गयी है और संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या शुक्रवार को बढ़कर 193 हो गयी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

लेह, चार जून लद्दाख में कोविड-19 के 113 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,854 हो गयी है और संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या शुक्रवार को बढ़कर 193 हो गयी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन का जिक्र करते हुए बताया कि मौत के दोनों मामले लेह से हैं। लेह में अब तक 139 लोगों की मौत हुई है जबकि करगिल में संक्रमण से 54 लोगों ने दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 91 लेह से जबकि 22 मामले करगिल से हैं।

लद्दाख में वर्तमान में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामले घटकर 1,505 हो गये हैं। इसमें लेह में 1,209 लोगों का और करगिल जिला में 215 लोगों का उपचार चल रहा है।

लद्दाख में कुल 3,199 नमूनों (लेह में 2,052 और करगिल में 1,147) की जांच में बृहस्पतिवार को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

कुल 137 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसमें लेह से 119 मरीज और करगिल से 18 मरीज शामिल हैं। इससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 17,257 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट