देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,126 नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 80 हजार से अधिक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 1,126 नये मामले सामने आये, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 80,942 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 18 अगस्त गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 1,126 नये मामले सामने आये, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 80,942 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि 20 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,822 हो गई। संक्रमण से मरने वाले 20 मरीजों में से सात मरीज सूरत से हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि.

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1,131 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 63,710 हो गई। गुजरात में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,410 है।

उसने कहा कि सूरत में सबसे अधिक 252 नये मामले, इसके बाद अहमदाबाद में 165 और वडोदरा में 111 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में अपराधी को गिरफ्तार करने गए पुलिस वाले की हत्या, राज्य सरकार ने पुलिसकर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि अन्य जिलों में राजकोट में 98 नये मामले, जामनगर में 58, मोरबी 46, भावनगर 43, पंचमहाल 39, दाहोद 28, गांधीनगर 27, बनासकांठा और भरूच में 26-26 नये मामले सामने आये।

वहीं मेहसाणा 18, कच्छ 17, अमरेली, गिर सोमनाथ और महिसागर में 15-15, नवसारी, पाटन, सुरेंद्रनगर और वलसाड में 10-10, पोरबंदर नौ और आणंद में आठ नये मामले सामने आये।

विभाग ने कहा कि सात मरीजों की मौत सूरत में, अहमदाबाद में चार, अमरेली, भावनगर और कच्छ में दो-दो मरीजों की तथा गिर सोमनाथ, राजकोट और वडोदरा में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटे में 57,234 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 14,15,598 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\