देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 11,086 नये मामले, संक्रमण दर 15.62 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 11,086 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन से 597 ज्यादा हैं जबकि दो और मरीजों की संक्रमण से जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 18 जनवरी ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 11,086 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन से 597 ज्यादा हैं जबकि दो और मरीजों की संक्रमण से जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि दैनिक संक्रमण दर 14.96 प्रतिशत से बढ़कर 15.62 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 70,990 नमूनों की जांच की गई।

नये मामलों में से एक तिहाई मामले यानी 3,469 मामले खुर्दा जिले से सामने आए। इसके बाद सुंदरगढ़ में 1,416 और कटक में 766 मामले सामने आए। नये मरीजों में करीब 1,061 बच्चे हैं।

दैनिक मामले पिछले एक हफ्ते की तुलना में 56 प्रतिशत बढ़े। राज्य में सोमवार को 10,489 मामले दर्ज किए गए थे।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब 80, 914 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जिनमें से 27,010 का खुर्दा में इलाज चल रहा है। उसमें बताया गया कि संक्रमण से दो और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,488 हो गई है। अब तक 53 मरीजों की अन्य गंभीर बीमारियों के चलते मौत हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब तक 11,55,487 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि 10,66,032 मरीज संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी