देश की खबरें | पीलीभीत में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र) पांच सितंबर पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार प्रभु ने पत्रकारों को बताया कि थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ शनिवार को अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों ने पीड़ित बच्ची के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर थाना बरखेड़ा पुलिस से रविवार को लिखित शिकायत की।

बरखेड़ा पुलिस के अनुसार आरोपी सर्वेश को रविवार शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले कथित आरोपी पड़ोसी सर्वेश (25) को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच व उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट