विदेश की खबरें | पाकिस्तान में 11 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करने का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से आईएसआईएस, अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि उसने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 27 जनवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से आईएसआईएस, अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि उसने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

इन आतंकवादियों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का प्रमुख कमांडर मुहम्मद इजाज भी शामिल है, जिसने अफगानिस्तान में आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया था। उसे लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर पंजाब के बहावलपुर जिले से पकड़ा गया।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर पूरे प्रांत में तोड़फोड़ करने की साजिश रची थी। एक बयान में उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इन 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक "बड़ी आतंकी साजिश" को नाकाम कर दिया है।

विभाग के अनुसार, उसने आतंकवाद की किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में 135 खुफिया अभियान चलाए। इस दौरान, 135 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 11 संदिग्ध आतंकवादियों को हथियारों, विस्फोटकों तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

आतंकवाद रोधी विभाग के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकी दाएश (आईएसआईएस), अल-कायदा और टीटीपी से हैं। इन 11 संदिग्ध आतंकवादियों को सरगोधा, बहावलपुर, साहीवाल, झेलम, लाहौर, नरवाल, झंग, रावलपिंडी, फैसलाबाद और गुजरांवाला शहरों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ 10 मामले दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया।

आतंकियों के पास से विस्फोटक सामग्री, एक विस्फोटक जैकेट, दो आईईडी, 11 डेटोनेटर, प्रतिबंधित साहित्य और नकदी बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड