देश की खबरें | ओडिशा में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले, कोई नई मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में तीन कम हैं।

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में तीन कम हैं।

नए मामलों को मिला कर संक्रमितों की संख्या अब 12,87,885 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन ने यह जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से मरने वालों की संख्या 9,122 है क्योंकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण कोई नई मौत नहीं हुई है।

कोरोना वायरस संक्रमित 53 अन्य रोगियों की मृत्यु अन्य रोगों के कारण हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नए संक्रमितों में एक बच्चा भी शामिल है।

इसमें कहा गया है कि 21,252 नमूनों के परीक्षणों से पता चला है कि दैनिक संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही।

बुधवार से अब तक कम से कम 19 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 12,78,588 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि ओडिशा में अब महामारी के 122 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी