देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित 11 और लोगों की मौत, 815 नए मरीज सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 815 नए मरीजों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 815 नए मरीजों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8452 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 815 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 11787 है।

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 147401 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक दो करोड़ 48 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आगामी 11 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीकाकरण का विस्तृत पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी जिलों में प्रथम चरण के टीकाकरण में जितने भी केंद्रों पर टीकाकरण होना है और जितने भी सत्र होने हैं, उन सभी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लगभग 1500 स्थानों पर करीब 3000 सत्रों के लिए टीमें जमा होंगी। इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ चुके हैं और जब टीका लगाने का काम शुरू होगा तो कैसे सब कुछ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 10 तारीख को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले शुरू होंगे। सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाए जाएंगे। इनमें कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा

प्रसाद ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा जिसमें पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें