देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत, 1230 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई तथा 1230 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

लखनऊ, 31 मार्च उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई तथा 1230 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8811 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा चार मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर और प्रयागराज में दो-दो तथा वाराणसी, मुजफ्फरनगर और चंदौली में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1230 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 361 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 116, कानपुर में 97 और प्रयागराज में 56 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 66,443 नमूनों की जांच की गई।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 56 लाख 65 हजार लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 46 लाख 75 हजार लोगों को टीके की पहली खुराक, जबकि नौ लाख 90 हजार लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अब तक आठ लाख 90 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से पांच लाख को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। उन्होंने बाकी बचे स्वास्थ्यकर्मियों से टीके की दूसरी खुराक लगवाने की अपील की।

प्रसाद ने बताया कि इसी तरह सात लाख 59 हजार अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीका लगाया गया है। उनमें से चार लाख पांच हजार लोगों ने ही टीके की दूसरी खुराक ली है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार कोविड-19 टीकाकरण पर खास जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आदेश दिया था कि सभी सरकारी और निजी कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए एक दिन की छुट्टी की अनुमति दी जाए।

प्रदेश में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का काम एक अप्रैल से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट