पंजाब में कोविड-19 के 11 और मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 309 हुई

अधिकारी ने बताया कि पटियाला में छह, जालंधर में तीन तथा पठानकोट एवं एसबीएस नगर जिले में एक-एक मामला सामने आया ।

जमात

चंडीगढ़, 25 अप्रैल पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस के 11 और मामले सामने आये जिससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 309 हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि पटियाला में छह, जालंधर में तीन तथा पठानकोट एवं एसबीएस नगर जिले में एक-एक मामला सामने आया ।

अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले डाक्टर में शुक्रवार की रात कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

एसबीएस नगर में शनिवार को कोविड—19 का एक ताजा मामला सामने आया । वह जिले के बलाचौर इलाके का रहने वाला है और ट्रक चालक है । जिले में पिछले एक महीने में यह कोविड—19 का यह पहला मामला है ।

जिले के सिविल सर्जन राजिंदर प्रसाद भाटिया ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पूरे गांव को निषिद्ध योजना के तहत रखा गया है ।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में एसबीएस नगर के ताजा मामले का जिक्र नहीं है ।

इस बीच जालंधर जिला कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मोहाली से भी आगे निकल गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि जालंधर में कोरोना वायरस के 66 मामले सामने आये हैं, इसके बाद मोहाली का स्थान आता है जहां इसकी संख्या 63 है ।

इसमें कहा गया है कि इस वायरस की चपेट में आने से 17 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है जबकि 72 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं । प्रदेश में 219 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\