देश की खबरें | मणिपुर में दो दिन में 11 उग्रवादी गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले दो दिन में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के सात संदिग्ध काडर भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 16 फरवरी मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले दो दिन में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के सात संदिग्ध काडर भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘केएनए काडर’ को शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के पुराने खाउकुअल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

केएनए उस समझौते का हस्ताक्षरकर्ता है, जिस पर 2008 में यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ), केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा मणिपुर सरकार ने हस्ताक्षर किए थे।

मणिपुर सरकार मार्च 2023 में इस समझौते से हट गई थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के हुइकाप गांव में एक अन्य अभियान में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी समूह) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इनके पास से दो एके-47 राइफल, पिस्तौल, गोला-बारूद आदि बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू