सैन्य और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में करीब 40 सैनिक, पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हो गए ।
इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध आतंकवादियों ने पूर्व में हमले की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.
क्षेत्रीय सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कॉर्लेटो विनलुआन ने बताया कि सुलू प्रांत के जोलो कस्बे में हुए पहले बम विस्फोट में कम से कम पांच सैनिक और चार नागरिक मारे गए। दोपहर में सेना के दो ट्रकों और एक कंप्यूटर दुकान के नजदीक हुआ यह हमला मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाकर अंजाम दिया गया।
विनलुआन ने संवाददाताओं से कहा कि वाहन में आईईडी लगाया गया था।
यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.
वहीं निकट ही एक घंटे बाद एक दूसरा विस्फोट हुआ। इस विस्फोट को संभवत: एक महिला आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। इसमें आत्मघाती हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए ।
क्षेत्र में सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गयी । घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
बाजार में एक बम भी मिला। यह बम फटा नहीं था। सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
इस साल हुआ यह सबसे भीषण हमला है। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब फिलीपीन और पूरा दक्षिण-पूर्व एशिया कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है ।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता हेरी रोक्यू ने हमले की निंदा की।
हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सेना ने अबू सयाफ कमांडर मुंडी सवदजान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है ।
सैन्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि सवदजान ने सुलू में हमले के लिए दो महिला फिदायीन को तैनात किया है । सेना के जवान उनकी तलाश के लिए अभियान चला रहे थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY