ताजा खबरें | झारखंड में पूर्वाह्न नौ बजे तक 11.68 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार पूर्वाह्न नौ बजे तक करीब 11.68 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रांची, 20 मई झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार पूर्वाह्न नौ बजे तक करीब 11.68 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में यह दूसरे दौर का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न नौ बजे तक चतरा सीट पर लगभग 11.43 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 12.04 प्रतिशत और 11.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

राज्य की इन तीन सीट पर 28.35 लाख महिलाओं सहित लगभग 58.34 लाख लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कुल 6,705 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 6,130 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 73 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा, 13 दिव्यांगों और 13 युवाओं द्वारा प्रबंधित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें