देश की खबरें | ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 10,757 नए मामले, 22 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 10,757 और मरीज सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,22,981 हो गए जबकि 22 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,335 पर पहुंच गई।

भुवनेश्वर, 17 मई ओडिशा में कोविड-19 के 10,757 और मरीज सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,22,981 हो गए जबकि 22 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,335 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,061 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 10,757 नए मामलों में से 6,024 मामले विभिन्न पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

कटक में सबसे अधिक 973 नए मामले सामने आए। खुर्दा में 909, सुंदरगढ़ में 832, अंगुल में 606, बोलांगीर में 507 और नुआपाड़ा में 502 नये मामले सामने आए।

कंधमाल को छोड़कर सभी 29 जिलों में से 100 से अधिक नए मामले आए।

खुर्दा, बौध, कोरापुट, नुआपाडा, रायगढा और सुंदरगढ जिलों में तीन-तीन मरीजों ने जान गंवाई जबकि गजपति और पुरी जिलों में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हो गई। दो मरीजों ने अंगुल जिले में दम तोड़ा।

इसके अलावा राज्य में 53 कोविड-19 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई।

अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कम से कम 12,077 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 5,14,532 हो गई है। ओडिशा में संक्रमण दर 5.69 प्रतिशत है।

तटीय राज्य में अभी तक 1.09 करोड़ नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है।

इस बीच, सरकार ने कोविड-19 उपचार केंद्रों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किये और उनसे तत्काल प्रभाव से चौबीसो घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू करने को कहा। कई परिवारों ने शिकायत की थी कि कई दिनों से उन्हें अपने मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\