देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1066 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1066 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,20,783 हो गई है।

रायपुर, 18 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1066 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,20,783 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 26 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 260 लोगों ने गृह-पृथक-वास पूरा कर लिया। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1066 मामले आए। इनमें रायपुर जिले से 310, दुर्ग से 281, राजनांदगांव से 59, बालोद से आठ, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से सात, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से 22, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 10, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 31 और मुंगेली में छह नए मामले सामने आए।

इसके अलावा सरगुजा में 60, कोरिया से 37, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 15, जशपुर से 19, बस्तर से आठ, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से तीन और नारायणपुर में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,20,783 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,10,838 मरीज इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हुए हैं और राज्य में 6025 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 3,920 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी