देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 1,055 नये मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,055 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,026 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 231 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 10 सितंबर मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,055 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,026 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 231 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नये संक्रमितों में 185 बच्चे भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान 9,799 नमूनों की कोविड-19 जांच से नए मरीजों का पता चलाया गया जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 10.77 प्रतिशत हो गयी।

इससे पहले मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,061 नये मामले सामने आए थे। राज्य में बुधवार को नये मामलों की संख्या 1,214 रही थी जबकि मंगलवार को प्रदेश में संक्रमण के 1,468 नये मामले दर्ज किए गए।

संक्रमण के नये मामलों में राजधानी आइजोल में सर्वाधिक 570 नये मामले सामने आए। इसके बाद लवंगतलाई में 115 और कोलासिब में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 नये मामले दर्ज किए गए।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,440 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 917 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 56,355 हो गयी।

अधिकारी के मुताबिक संक्रमण से ठीक होने की दर 81.64 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 9.49 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार बृहस्पतिवार तक 6.62 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 2.87 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\