खेल की खबरें | चाय तक पाकिस्तान के दो विकेट पर 104 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरे सत्र में एकमात्र विकेट कैमरन ग्रीन के खाते में गया जिन्होंने अजहर अली (06) को पगबाधा किया। ग्रीन की शॉर्ट गेंद अजहर के शरीर पर लगी। अजहर ने डीआरएस नहीं लिया लेकिन रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके शरीर पर टकराने से पहले ग्लव्स से छूकर गई थी।

दूसरे सत्र में एकमात्र विकेट कैमरन ग्रीन के खाते में गया जिन्होंने अजहर अली (06) को पगबाधा किया। ग्रीन की शॉर्ट गेंद अजहर के शरीर पर लगी। अजहर ने डीआरएस नहीं लिया लेकिन रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके शरीर पर टकराने से पहले ग्लव्स से छूकर गई थी।

पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन होता लेकिन स्टीव स्मिथ ने स्लिप में शफीज का आसान कैच टपका दिया। स्मिथ ने मैच में यह तीसरा कैच छोड़ा।

चाय के समय शफीक 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान बाबर आजम 47 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। बाबर ने 26वें ओवर में मिशेल स्वीपसन पर पारी का पहला चौका जड़ा।

शफीक ने भी दूसरे सत्र में कुछ अच्छे शॉट खेलते हुए आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर चौका और आफ स्पिनर नाथन लियोन पर छक्का जड़ा।

पाकिस्तान को हालांकि टूटती पिच पर अब भी 124 ओवर खेलने हैं जिससे लियोन और स्वीपसन को अच्छा टर्न मिल रहा है।

पाकिस्तान ने लियोन की पांचवीं गेंद पर ही इमाम उल हक (01) का विकेट गंवा दिया जो पगबाधा हुए।

आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 97 रन बनाए जिसके बाद कमिंस ने कुल 505 रन की बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी। मार्नस लाबुशेन (44) के शाहीन अफरीदी (21 रन पर एक विकेट) की गेंद को विकेटों पर खेलने के बाद कमिंस ने पारी घोषित की।

आट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 81 रन से की लेकिन शुरुआती आधे घंटे में अफरीदी और हसन अली (23 एक पर एक विकेट) ने पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा (नाबाद 44) और लाबुशेन को तेजी से रन बनाने नहीं दिए जिसके बाद आस्ट्रेलिया ने उम्मीद से पहले ही पारी घोषित कर दी।

राष्ट्रीय स्टेडियम पाकिस्तान का गढ़ है और टीम ने यहां 44 टेस्ट में से सिर्फ दो मैच गंवाए हैं।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 556 रन बनाकर घोषित की जिसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 148 रन पर ढेर हो गया था।

आस्ट्रेलिया ने एशिया में सिर्फ दूसरी बार टेस्ट मैच में अपनी दोनों पारी घोषित की है। पहला वाकया 1986 में भारत के खिलाफ टाई रहे चेन्नई टेस्ट के दौरान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी