देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 1,010 नए मामले; 1,190 ठीक हुए, सात मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,010 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,35,299 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 20 दिसंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,010 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,35,299 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि सात मरीजों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 4,234 हो गई।

विभाग के मुताबिक, दिन में अस्पतालों से कुल 1,190 रोगियों को छुट्टी मिली, जिससे राज्य में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,19,125 तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 93.13 प्रतिशत है।

वर्तमान में राज्य में 11,940 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें से 61 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में अब तक 90,53,781 लोगों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO