100 साल पुरानी दक्षिण अफ्रीका की ‘फार्मर्स वीकली’ पत्रिका चढ सकती हे कोरोना वायरस की भेंट

कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में आर्थिक तंगी के हालात हैं। विज्ञापन व प्रसार में आयी कमी से मीडिया कंपनियों की आय घटी है और अपनी माली हालत संभालने के लिए कई मीडिया घराने अपने प्रकाशन बंद कर रहे हैं।

जोहानिस्बर्ग, छह मई दक्षिण अफ्रीका की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी ‘फार्मर्स वीकली’ पत्रिका के लिए कोरोना वायरस संकट में डूब जाने का खतरा है। पत्रिका चलाने वाली कंपनी इसे बचाने के लिए अपने कई अन्य पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद करने की घोषणा की है।

कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में आर्थिक तंगी के हालात हैं। विज्ञापन व प्रसार में आयी कमी से मीडिया कंपनियों की आय घटी है और अपनी माली हालत संभालने के लिए कई मीडिया घराने अपने प्रकाशन बंद कर रहे हैं।

‘फार्मर्स वीकली’ की प्रकाशक कैक्सटन एंड सीटीपी पब्लिशर्स एंड प्रिंटर्स ने मंगलवार को अपनी कम से कम 10 पत्रिकाओं का प्रकाशन रोकने की घोषणा की। इसमें कंट्री लाइफ, एसेंशियल्स, फूड एंड होम, गार्डन एंड होम, रूई रोज और बोना शामिल हैं।

बोना का प्रकाशन पिछले 60 सालों से भी अधिक समय से चल रहा था। दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत समुदाय के बीच इसकी खासी साख थी। वहीं रूई रोज (लाल गुलाब का अफ्रीकी अनुवाद) 1942 से यहां के श्वेत लोगों की पसंदीदा पत्रिका बनी हुई है।

कंपनी का कहना है कि वह 100 वर्ष से ज्यादा पुरानी ‘फार्मर्स वीकली’ और अन्य लोकप्रिय पत्रिका ‘लिविंग एंड लविंग’ को बचाने की कोशिश करेगी। इसे वह अन्य प्रकाशकों के पास ले जाने पर विचार कर रही है।

कैक्सटन ने एक बयान में कहा, ’’ आय में कमी की स्थिति कोविड-19 के दीर्घावधि में संभावित प्रभावों से और खराब हुई है। साथ ही प्रसार संख्या की कमी कारोबार को लघु और दीर्घावधि में चलाए रखने के लिए काफी नहीं हैं।’’

कैक्सटन दक्षिण अफ्रीका का दूसरा ऐसा मीडिया घराना है जिसने अपने कई प्रकाशन बंद किए हैं।

पिछले हफ्ते एसोसिएट मीडिया पब्लिशिंग ने भी अपना प्रकाशन बंद कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें