विदेश की खबरें | युद्ध में हर दिन यूक्रेन के 100-200 सैनिक मारे गए : जेलेंस्की के सलाहकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास हथियार रहने से हताहतों की संख्या कम होगी और रूस भी वार्ता की मेज पर आने के लिए मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास हथियार रहने से हताहतों की संख्या कम होगी और रूस भी वार्ता की मेज पर आने के लिए मजबूर होगा।

पोडोलियाक ने ‘बीबीसी’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि दोनों सेनाओं के बीच साजो सामान को लेकर भारी अंतर के कारण युद्ध में हर दिन यूक्रेन के 100 से 200 सैनिक मारे गए हैं। हाल में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रोजाना 100 सैनिकों की मौत हुई है। पोडोलियाक ने कहा कि हताहत होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई है।

पोडोलियाक ने कहा कि नुकसान के मद्देनजर पश्चिमी देशों को और हथियारों की आपूर्ति करनी चाहिए जो कि बेहतर हथियारों से लैस रूसी सैनिकों से सामना करने में यूक्रेन के सैनिकों के लिए काफी मददगार होगा।

शुरुआती दिनों में कीव पर लगातार हमलों के बाद रूस का ध्यान अब औद्योगिक डोनबास क्षेत्र की कोयला खदानों और कारखानों पर नियंत्रण करने पर है। लेकिन, प्रतिरोध के कारण रूसी सैनिकों की बढ़त धीमी हुई है।

पोडोलियाक ने कहा कि अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति से ना केवल यूक्रेन के हताहतों की संख्या घटेगी बल्कि सेना इसके जरिए उन क्षेत्रों पर भी नियंत्रण बना सकती है जिसपर रूस ने कब्जा कर लिया है।

डोनबास में भीषण लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही। लुहांस्क के गवर्नर ने कहा कि ‘यूक्रेन की सेना हर सड़क और घर के लिए लड़ रही है।’’ लुहांस्क में सिविरोदोनेत्सक ही ऐसा क्षेत्र है जिसपर रूस अब तक कब्जा नहीं कर पाया है।

लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र पर यूक्रेन के सैनिकों का नियंत्रण कायम है और बाकी कुछ अन्य जगहों पर लड़ाई हो रही है। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि डोनबास क्षेत्र में स्थिति लगातार बदल रही है, वहीं जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के सैनिकों को कुछ बढ़त मिली है।

लंदन में ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि रूस को ब्रिटेन के दो लोगों और मोरक्को के एक नागरिक के खिलाफ ‘‘झूठे मुकदमे’’ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिन्हें यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए मौत की सजा सुनाई गई।

ब्रिटेन के एडेन असलिन और शॉन पिनर तथा मोरक्को के ब्राहिम सादौन को दोनेत्सक पीपुल्स रिपब्लिक में मास्को समर्थक अलगाववादी प्रशासन द्वारा संचालित एक अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था। ब्रिटेन ने यह नहीं बताया है कि क्या इस बारे में रूसी अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट