देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 10 साल की बच्ची की हत्या, परिजनों को बलात्कार की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची का शव बरामद किया है।

बांदा (उप्र), आठ फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची का शव बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई।

मृतका के परिजनों ने बलात्कार या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खेत में पड़ा है।

चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गयी थी, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।

मिश्रा ने कहा कि परिजनों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसएचओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

मिश्रा ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मिश्रा ने कहा, "अभी तक की गई पूछताछ में बच्ची (मृतका) के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई है। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।"

मृतका के परिजनों ने कहा कि उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार या बलात्कार की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज