देश की खबरें | सरकारी अस्पताल में चूहे के काटने के बाद कैंसर से पीड़ित 10 साल के बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती दस साल के बच्चे के पैर का अंगूठा कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया। बच्चे की बाद में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 14 दिसंबर जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती दस साल के बच्चे के पैर का अंगूठा कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया। बच्चे की बाद में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं बल्कि ‘‘सेप्टिसीमिया शॉक और उच्च संक्रमण’’ के कारण हुई। राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।

बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने कहा, "बच्चे को बुखार और निमोनिया भी था। शुक्रवार को उच्च संक्रमण, सेप्टिसीमिया शॉक के कारण उसकी मौत हो गई।"

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी है।

एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार भर्ती होने के कुछ समय बाद ही बच्चा रोने लगा। जब उसके परिजनों ने उसके ऊपर से कंबल हटाया तो देखा कि उसके एक पैर के अंगूठे से चूहे के काटने के कारण खून बह रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ को दी, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद पैर पर पट्टी बांध दी।

जसूजा ने बताया कि चूहे के काटने की सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट