विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो सिखों समेत 10 आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने दो सिखों समेत 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 14 अप्रैल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने दो सिखों समेत 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद-निरोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता के अनुसार, पंजाब के विभिन्न इलाकों में अभियान के दौरान 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी सिख सूरज सिंह और बादल सिंह शामिल हैं। दोनों सिखों को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया है। वे पंजाब के ननकाना साहिब जिले से हैं और जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज के सक्रिय सदस्य हैं। यह एक अलगाववादी राजनीतिक पार्टी है, जो सिंध प्रांत को पाकिस्तान से अलग किये जाने की वकालत करती है।”

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पिछले सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया सूचना के आधार पर 189 अभियान चलाए गए और 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आठ आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हैं।

उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने रावलपिंडी और पंजाब के अन्य शहरों में महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ नौ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\