Pakistan Militant Attack: पाकिस्तान में जांच चौकी पर हमले में 10 सुरक्षा कर्मी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला कर दिया जिसमें 10 जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Credit -Latestly.Com

पेशावर, 25 अक्टूबर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला कर दिया जिसमें 10 जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबान इलाके में जांच चौकी पर बृहस्पतिवार को हमले के बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मी मारे गए.

अधिकारी के अनुसार, हमले के तुरंत बाद जवानों की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में 10 जवानों ने अपनी जान गंवा दी. अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति बाइडन 150 साल पुरानी ‘नेटिव अमेरिकन’ बोर्डिंग स्कूल नीति के लिए माफी मांगेंगे

इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सक्रिय है और ऐसे अनेक हमलों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता रहा है. पाकिस्तान टीटीपी पर लगातार अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों से गतिविधियां चलाने का आरोप लगाता रहा है. काबुल में 2021 में तालिबान की सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट