Pakistan: पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक ट्रक को सोमवार को टक्कर मार दी, जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए.

Dead

क्वेटा (पाकिस्तान), 7 मार्च : पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक ट्रक को सोमवार को टक्कर मार दी, जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है. नवगठित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद ने हमले के कुछ घंटे बाद एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली. हमला बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले में एक पुल पर किया गया. पहले कई मौकों पर बलूचिस्तान स्थित छोटे अलगाववादी समूहों और स्थानीय उग्रवादियों को ऐसे हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है.

इस्लामिक स्टेट समूह ने भी सोमवार देर रात हमले की जिम्मेदारी ली. समूह की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आईएस आतंकवादी अब्दुल रहमान अल-पाकिस्तानी बम से लदी मोटरसाइकिल चला रहा था जिसमें उसने आग लगा दी और इस हमले में 24 पुलिसकर्मी हताहत हुए. स्थानीय पुलिस के प्रमुख महमूद नोटेंज़ाई ने बताया कि हमले के समय अधिकारी नियमित गश्त पर थे. उन्होंने बताया कि नौ पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि ट्रक पलट गया और कई लोग हताहत हुए. पाकिस्तान में सैन्य कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए अकसर ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है. यह भी पढ़ें : भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि सत्ता में हमेशा वही रहेगी : राहुल गांधी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है. बयान के अनुसार, उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायल पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान को अस्थिर करने की नापाक योजनाओं का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने आतंकवाद को हराने का संकल्प किया बलूचिस्तान में शीर्ष निर्वाचित अधिकारी अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने भी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के हमले करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान के दुश्मन हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड