देश की खबरें | कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले 10 लोग गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रदेश खुफिया एजेंसी (एसआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसआईए जम्मू कश्मीर पुलिस की नव गठित शाखा है।

श्रीनगर, 16 फरवरी जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रदेश खुफिया एजेंसी (एसआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसआईए जम्मू कश्मीर पुलिस की नव गठित शाखा है।

उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर रात भर छापे मारे और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसआईए का हाल में गठन किया गया और एजेंसी को आतंकवाद तथा अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी समूह की ‘‘स्लीपर सेल्स’’ या समूह के लिए काम कर रहे 10 लोगों की पहचान की गयी। उनमें से कोई भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अवगत नहीं था और वे सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के लोग इस तरह काम कर रहे थे कि अगर एक सदस्य पकड़ा भी जाए तो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ न हो। इस मॉड्यूल का लगातार निगरानी के जरिए पता लगाया गया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे युवाओं की भर्ती करने, पैसों का इंतजाम करने और दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में हथियारों को पहुंचाने में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सेल फोन, सिम कार्ड, बैंकों में लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड तथा एक डमी पिस्तौल भी जब्त की गयी। गिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी शामिल है, जिसके घर में चार अप्रैल 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे।

उन्होंने बताया कि इन लोगों का मकसद दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का वित्त पोषण करना और स्कूल तथा कॉलेज जाने वाले छात्रों की भर्ती करना था। उनसे डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं और सबूतों के विश्लेषण के लिए उन्हें फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त