देश की खबरें | झारखंड के गोड्डा में 17 वर्षीय लड़की के साथ 10 लोगों ने किया दुष्कर्म, अबतक आठ आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोड्डा, आठ जून झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई जिसके सिलसिले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के बयान के हवाले से पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया, उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने बलात्कार किया।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत बुलायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी