विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन और एम जुल्करनैन)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(सज्जाद हुसैन और एम जुल्करनैन)

इस्लामाबाद/लाहौर, 27 जुलाई पाकिस्तान में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एम-2 मोटरवे के जरिये इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में बलकसार के निकट खाई में गिर गई। वाहन में 40 यात्री सवार थे।

चकवाल रेस्क्यू 1122 आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता के अनुसार, बस का एक टायर फट जाने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया और खाई में गिर गया।

चकवाल जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद अख्तर ने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।"

आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक और चार बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को चकवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, घायलों में फिलिपीन की महिला एमी डेला क्रूज भी शामिल है।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\