विदेश की खबरें | अमेरिका के कोलोराडो स्थित सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोल्डर के पुलिस प्रमुख मारिस हेरोल्ड ने सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी।

बोल्डर के पुलिस प्रमुख मारिस हेरोल्ड ने सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध का इलाज चल रहा है। जनता को अब कोई खतरा नहीं है।

अधिकारियों द्वारा एक व्यक्ति को स्टोर से बाहर ले जाते हुए देखा गया था, जिसे हथकड़ी लगाई गई थी और उसके पैर से खून बह रहा था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि उक्त व्यक्ति संदिग्ध था या नहीं।

हेरोल्ड ने बताया कि घटना में पुलिस अधिकारी एरिक टैली (51) की मौत हो गई, जो 2010 से बोल्डर पुलिस में कार्यरत थे।

बोल्डर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइकल डोहर्टी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिवारों को सूचना दी जा रही है इसलिए अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।

डोहर्टी ने कहा, “यह बोल्डर काउंटी के लिए एक दुःस्वप्न जैसा है और स्थानीय, राज्य तथा संघीय अधिकारी हमारा सहयोग कर रहे हैं।”

बोल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी गोलीबारी का मकसद नहीं पता चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी