देश की खबरें | नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने बिना दस्तावेज के अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में आठ महिलाओं और दो पुरुषों समेत बांग्लादेश के दस नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 दिसंबर नवी मुंबई पुलिस ने बिना दस्तावेज के अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में आठ महिलाओं और दो पुरुषों समेत बांग्लादेश के दस नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा सप्ताहांत में वाशी और खारघर इलाकों में की गई छापेमारी के बाद यह कार्रवाई सामने आई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बांग्लादेशी पुरुष आमतौर पर मजदूर जबकि महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी पुरुष और महिलाएं 2023 से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ये लोग भारतीय नागरिकता या यात्रा से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे।

अधिकारी ने कहा, "इनमें से कुछ लोग वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।"

पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत खारघर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट