देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रामबन में चलती बस से कूदने पर 10 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे कम से कम 10 तीर्थयात्री चलती बस से कूदने पर घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बनिहाल/जम्मू, दो जुलाई जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे कम से कम 10 तीर्थयात्री चलती बस से कूदने पर घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बस को रोक लिया, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभावित दुर्घटना टल गई।

अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को रोकने में विफल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग चलती बस से कूद गए, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते देख सैन्यकर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बस के टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\