देश की खबरें | पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीश पदोन्नत होकर स्थायी न्यायाधीश बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के दस अतिरिक्त न्यायाधीश रविवार को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के दस अतिरिक्त न्यायाधीश रविवार को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय में न्याय विभाग ने न्यायाधीशों के तौर पर पदोन्नत हुए अतिरिक्त न्यायाधीशों की सूची जारी की। जिन न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया है, उनमें तीन अतिरिक्त न्यायाधीश महिलाएं हैं।

सामान्य तौर पर अतिरिक्त न्यायाधीशों को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है और फिर उन्हें न्यायाधीश बनाया जाता है।

कानून मंत्रालय की वेबसाइट पर एक अक्टूबर 2021 को उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 85 है, लेकिन केवल 45 न्यायाधीश काम कर रहे हैं।

जिन दस अतिरिक्त न्यायाधीशों के नाम अधिसूचित किए गए हैं वे हैं न्यायमूर्ति सुवीर सहगल, न्यायमूर्ति अल्का सरीन, न्यायमूर्ति जसगुरप्रीत सिंह पुरी, न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी आई. मेहता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी, न्यायमूर्ति अर्चना पुरी और न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सात अक्टूबर की बैठक में अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\