देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 1.65 लाख नए मामले, 46 दिनों में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले सामने आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है।

Corona

नयी दिल्ली, 30 मई भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले सामने आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार छठवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 3,460 मरीजों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 20,63,839 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक कुल 34,31,83,748 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 91.25 प्रतिशत है।

संक्रमण के नए मामले 46 दिनों में सबसे कम है। भारत में 13 अप्रैल को महामारी के 1,61,739 मरीज सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,54,320 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार पहुंच गए थे।

वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे। भारत ने चार मई को दो करोड़ संक्रमितों का गंभीर आंकड़ा पार किया था।

देश में जिन 3,460 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 832 लोगों की मौत महाराष्ट्र, 492 की कर्नाटक, 486 की तमिलनाडु, 198 की केरल, 155 की उत्तर प्रदेश, 148 की पश्चिम बंगाल, 125 की पंजाब, 122 की दिल्ली और 104 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई।

वैश्विक महामारी से देश में अब तक 3,25,972 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 94,030 लोगों की महाराष्ट्र, 28,298 की कर्नाटक, 24,073 की दिल्ली, 23,261 की तमिलनाडु, 20,208 की उत्तर प्रदेश, 15,268 की पश्चिम बंगाल, 14,305 की पंजाब और 12,979 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट